Haryana Corona Update: 3748 नए केस आए सामने, ओमीक्रोन के 9 मामले, 3 ने तोड़ा दम

1/8/2022 8:46:51 AM

चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर अब व्यापक रूप ले चुकी है। प्रदेश के 11 जिलों में सरकार की सख्ती के बाद भी संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 3748 नए केस आए हैं और 3 की मौत हो गई है। वहीं ओमीक्रोन के 9 मामले भी सामने आए हैं। वहीं जजपा नेता अजय चौटाला भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

सबसे ज्यादा भयावह स्थिति गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला जिले की है। गुरुग्राम में हर रोज तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को अकेले गुरुग्राम में 1879 नए केस आए हैं। जबकि फरीदाबाद में 580, पंचकूला में 313, अम्बाला में 156, सोनीपत में 191 और करनाल में 142 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अम्बाला में 2 और यमुनानगर में एक संक्रमित की मौत हो गई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 10775 हो गई है। राहत की बात यह है कि 882 मरीज ठीक भी हुए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha