हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 36 हजार के पार, 761 नए केस मिले, देखिए अपने जिले की रिपोर्ट

8/2/2020 8:35:25 PM

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिनों से लगातार 700 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। आज भी प्रदेश में 761 नए मामले सामने आए। वहीं आज इससे कम 610 लोग ठीक होकर घर लौटे। पिछले 3-4 दिन ठीक होने वालों की संख्या नए पाॅजिटिव केसों से अधिक रही, लेकिन आज यह संख्या कम हो गई। इसके साथ ही आज के रिकॉर्ड में 5 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 36519 पहुंच गई। इसमें से 6396 केस एक्टिव हैं। वहीं 124 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 104 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 20 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 29690 लोग ठीक होकर घर लौटे चुके हैं। इसके साथ कोरोना पाॅजिटिव रेट 5.70 फीसदी पहुंच गई।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (02 अगस्त, शाम)-



गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-


Edited By

vinod kumar