हरियाणा में कम हो रही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या, रिकवरी रेट 91% के पार

10/8/2020 8:24:39 PM

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। प्रदेश में अब सक्रिय मरीज 10867 रह गए हैं। जोकि राहत की बात है। इसके साथ राहत की बात यह है कि अब नए मरीज भी पहले के मुकाबले कम मिल रहे हैं। आज राज्य में कोरोना के 1284 नए केस सामने आए, वहीं इससे अधिक 1426 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ आज 20 मरीजों की मौते हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 138682 पहुंच चुका है, जिसमें से 10867 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 250 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 217 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 33 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 126267 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। अब रिकवरी रेट 91.05 पहुंच गई है।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (08 अक्टूबर)-

vinod kumar