अच्छी खबर: हरियाणा के तीन जिलों की रिकवरी रेट 90% पार, पूरे राज्य की 84.07%, देखें रिपोर्ट

8/14/2020 8:27:37 PM

डेस्क: हरियाणा के जिन दो जिलों में कोरोना के सबसे अधिक मामले है, उन्हीं दो जिलों में ठीक होने वालों की संख्यी भी सबसे ज्यादा है। जिसके चलते दोनों जिलों में रिकवरी रेट 90 फीसदी के पार पहुंच गई है। ये दो जिले हैं फरीदाबाद और गुरुग्राम। इसके साथ झज्जर जिले की रिकवरी रेट भी 90 फीसदी के पार है। फरीदाबाद में अब तक 9733 लोग और गुरुग्राम में 9303 लोग ठीक हो चुके हैं। जोकि राहत की बात है। फरीदाबाद की रिकवरी रेट 90.27%, गुरुग्राम की रिकवरी रेट 91.91% औऱ झज्जर की 91.43 पहुंच गई है। 

आज पूरे हरियाणा की बात की जाए तो कोरोना के 797 नए मामले सामने आए, वहीं इससे अधिक 862 लोग ठीक होकर घर लौटे। जिससे रिकवरी रेट 84.07 पहुंच गई। इसके साथ आज 7 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 518 पहुंच गया है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की आंकड़ा 45614 पहुंच गया है। जिसमें से 6748 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 154 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 132 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 22 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 38348 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (14 अगस्त)-



गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-


 

Edited By

vinod kumar