हरियाणा में आज हर जिले से निकला कोरोना पॉजिटिव, 7 की मौत, देखिए जिलेनुसार रिपोर्ट

7/15/2020 9:06:59 PM

डेस्क: हरियाणा में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कोरोना के 678 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में रिकवरी में आंशिक रूप से बढ़ोत्तरी हुई है। आज 577 मरीज ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब रिकवरी रेट 75.80 प्रतिशत पर आ गया है। इसके साथ ही आज के रिकॉर्ड में 7 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। अबतक प्रदेश में कोरोना से कुल 319 मौतें हो चुकी हैं।

हरियाणा में कुल 23306 कोरोना संक्रमितों में 5320 केस सक्रिय हैं। 319 मौतों में 135 मौतें केवल कोरोना वायरस के कारण हुई हैं, अन्य 184 मृतकों में कोविड-19 के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां थी। प्रदेश में अबतक 17667 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में 75 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है, इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 64 मरीज व वेंटीलेटर पर 11 मरीज हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (15 जुलाई, शाम)-
 

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय
गुरुग्राम 82 7208 6078[145] 110[1] 1020
फरीदाबाद 216 5881 4741[70] 104[3] 1036
सोनीपत 66 2170 1517[43] 24 629
रोहतक 36 1064 689[90] 16 359
भिवानी 8 689 535[17] 5[1] 149
रेवाड़ी 25 735 454[42] 6 275
करनाल 19 563 400[15] 8 155
अंबाला 33 691 434[35] 6 251
झज्जर 9 539 345 4 190
पलवल 26 555 408[13] 6 141
महेंद्रगढ़ 7 519 297[16] 1 221
हिसार 34 509 281[39] 7 221
पानीपत 8 423 233[15] 8[1] 182
नूंह 19 367 254[8] 4[1] 109
कुरुक्षेत्र 8 215 155 1 59
सिरसा 7 230 147[17] 1 82
जींद 3 156 113 4 39
फतेहाबाद 31 178 126[10] 1 51
पंचकूला 24 179 120[1] 0 59
यमुनानगर 4 137 109 2 26
कैथल 10 162 117[1] 0 45
चरखी दादरी 3 101 79 1 21
विदेशी
(इटालियन)
0 21 21 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 14 14 0 0
कुल- 678 23306 17667[577] 319[7] 5320


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

Shivam