हरियाणा में काेराेना ने फिर ताेड़ा रिकाॅर्ड, माैताें का शतक पूरा, देखिए अपने जिलेनुसार रिपोर्ट

6/15/2020 8:42:39 PM

डेस्क: हरियाणा में काेराेना वायरस ने एक बार फिर अपना ही रिकाॅर्ड ताेड़ दिया। आज प्रदेश के 19 जिलाें में से कुल 514 नए मामले सामने। राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले आज दर्ज किए गए। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 7722 पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना से होने वाली माैताें का भी शतक पूरा हाे गया है। आज प्रदेश में 12 लोग कोरोना से जंग हार गए। जिसके बाद माैतों की संख्या कुल 100 हो गई है। इसके साथ आज राहत की बात यह है कि 562 लाेग ठीक हाेकर घर लाैटे। बढ़ते मामलाें के साथ ठीक हाेने वालाें की संख्या में भी अब तेजी से बढ़ रही है। 

राज्य में 51 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 33 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 18 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज शाम जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 100 लाेग कोरोना से जंग हार चुके हैं। इसमें 68 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं। जिसके चलते प्रदेश में मृत्यु दर 1.30% पर पहुंच गई है।

प्रदेश में आज काेरोना संक्रमिताें की संख्या 7722 पहुंच गई। इसमें 5263 पुरुष और 2429 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ राज्य में ठीक हाेने वालाें की संख्या 3565 पहुंच गई है। आज सबसे ज्यादा 562 लाेग ठीक हाेकर घर लाैटे। लगातार ठीक हाेने वालाें की संख्या में इजाफा हाेने से रिकवरी रेट में काफी उछाल आया है। रिकवरी रेट अब 46.17 पहुंच गई है। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (15 जून, शाम)-



(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

Edited By

vinod kumar