हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख पार, आज 2694 नए केस आए सामने, 19 की मौत

9/16/2020 9:01:28 PM

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। आज 2694 नए मामलों के साथ संक्रिमतों का आंकडा़ 101316 पहुंच गया। वहीं 19 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1045 पहुंचा। आज राहत की बात यह है कि 1771 लोग ठीक होकर घर लौटे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी 21334 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 363 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 300 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 63 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 78937 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। अभी प्रदेश की रिकवरी रेट 77.91 है।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (16 सितंबर)-



गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-


 

vinod kumar