कोरोना वायरस: हरियाणा में एक दिन में सबसे ज्यादा 2700 से अधिक लोग हुए ठीक, 2457 नए केस मिले

9/17/2020 9:01:26 PM

डेस्क: हरियाणा में अब कोरोना वायरस के नए मामलों के साथ ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आज प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ 2753 लोग कोरोना को हराकर घर वापस लौटे। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 81690 पहुंच गई। इसके साथ आज कोरोना के 2457 नए मामले सामने आए, जबकि 24 मरीजों की मौत हो गई।   

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 103773 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 21014 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 374 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 313 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 61 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 81690 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। अभी प्रदेश की रिकवरी रेट 78.72 % है।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (17 सितंबर)-



गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

vinod kumar