हरियाणा में कोरोना का आंकड़ा 10000 के पार, 5 ने ताेड़ा दम, देखिए अपने जिलेनुसार रिपोर्ट

6/20/2020 8:13:15 PM

डेस्क: हरियाणा में कोरोना का आंकड़ा आज 10 हजार के ऊपर पहुंच गया। आज राज्य में 17 जिलों में 480 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 10223 पहुंच गई। प्रदेश में बढ़ते नए मामलों के साथ ठीक होने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आज कुल 239 लोग ठीक होकर घर लाैटे। जिसके बाद रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। राज्य में रिकवरी रेट में 50.16 फीसदी पहुंच गई है। जोकि राहत की खबर है। वहीं प्रदेश में आज 5 कोरोना संक्रमितों की माैत हो गई, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 149 पहुंच गया। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 68 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 48 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 20 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 4.94 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 50.16 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 10 दिन पर पहुंच गई है। राज्य में अब तक 149 लाेग कोरोना से जंग हार चुके हैं। इसमें 102 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल हैं। जिसके चलते प्रदेश में मृत्यु दर 1.46% पर पहुंच गई है।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (20 जून, शाम)-

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय  
गुरुग्राम 171 4307 2409[116] 59[4] 1839
फरीदाबाद 97 2100 707[24] 52[1] 1341
सोनीपत 71 826 424[6] 10 392
झज्जर 6 180 112[4] 2 66
नूंह 4 133 111[1] 0 22
अंबाला 6 269 153[11] 3 113
पलवल 10 259 142 1 116
पानीपत 0 118 82[4] 5 31
पंचकूला 13 87 40 0 47
जींद 3 84 36[6] 3 45
करनाल 21 214 107[17] 3 104
यमुनानगर 13 82 34[14] 0 48
सिरसा 0 82 61[1] 0 21
फतेहाबाद 1 92 55[2] 0 37
भिवानी 20 201 81[2] 3 117
रोहतक 23 421 196[27] 6 219
महेन्द्रगढ़ 0 173 96 0 77
हिसार 15 184 94[3] 1 89
रेवाड़ी 0 148 12 0 136
चरखी दादरी 0 60 43 1 16
कैथल 3 66 52 0 14
कुरुक्षेत्र 3 102 62[1] 0 40
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 5 0 16
कुल- 480 10223 5128[239] 149[5] 4946


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)    

Edited By

vinod kumar