हरियाणा में उतार चढ़ाव का खेल खेल रहा कोरोना वायरस, देखिए अपने-अपने जिले की रिपोर्ट

5/22/2020 10:06:04 PM

डेस्क: हरियाणा में शुक्रवार को 3 दर्जन से अधिक कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए। कुल 37 नए मामलों में गुरुग्राम से 11, महेन्द्रगढ़ से 10, कुरुक्षेत्र से 5, फरीदाबाद से 4, करनाल, रेवाड़ी से 2-2, रोहतक, सिरसा व सोनीपत से 1-1 नए मामले शामिल हैं। गुरुग्राम में आज कोरोना के कारण 2 मरीजों की मौत हुई है। आज पूरे राज्य में ठीके होने वाले मरीजों की संख्या 25 रही। जिसमें सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 14 मरीज ठीके हुए हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट (22 मई )-

जिला कुल नए ठीक सक्रिय मौतें
गुरुग्राम 250 11 131 117 2
फरीदाबाद 185 4 104 75 6
सोनीपत 151 1 105 45 1
झज्जर 91 0 89 2 0
नूंह 65 0 60 5 0
अंबाला 42 0 40 0 2
पलवल 40 0 37 3 0
पानीपत 46 0 32 11 3
पंचकूला 25 0 24 1 0
जींद 23 0 15 8 0
करनाल 23 2 11 11 1
यमुनानगर 8 0 8 0 0
सिरसा 9 1 8 1 0
फतेहाबाद 8 0 3 5 0
भिवानी  6 0 4 2 0
रोहतक 15 1 7 7 1
महेन्द्रगढ़ 21 10 4 17 0
हिसार 9 0 3 6 0
रेवाड़ी 11 2 0 11 0
चरखी दादरी 6 0 1 5 0
कैथल 5 0 3 2 0
कुरुक्षेत्र 14 5 3 11 0
विदेशी  
(इटालियन)
14 0 14 0 0
कुल- 1067 37 706 345 16


एक ही दिन में मिले पांच नए कोरोना पॉजिटिव
कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा उपमंडल में एक ही दिन में कोरोना के पांच नए मामले आए हैं। इन नए मामलों में एक केस लाडवा के वार्ड नं. 9, दूसरा वार्ड नं. 11, तीसरा गांव बकाली, चौथा गांव खेड़ी दबदलान और पांचवां केस गोरला गांव से मिला है। अब तक कुरुक्षेत्र में कुल 14 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें 11 एक्टिव केस हैं। 

महेंद्रगढ़ में फूटा कोरोना बम
आज महेंद्रगढ़ जिला में कोरोना बम फूटा। यहां 10 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला में पहने इक्का दुक्का केस सामने आ रहे थे, लेकिन अब एक दिन में 10 केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई। यहां संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। 

करनाल में मिले दाे और काेराेना पाॅजिटिव 
करनाल जिला के सदर बाजार में आज 2 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें एक 16 साल का लड़का और 60 साल बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। बच्चे की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली बताई गई है। सदर बाजार इलाके में 2 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों की स्क्रीनिंग का काम किया शुरू।

कुल 16 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 16 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 6, पानीपत में 3, अंबाला व गुरुग्राम से 2 और रोहतक, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है। 

Shivam