हरियाणा में बढ़ता ही जा रहा है ''कोरोना का अत्याचार'', इस जिले पर पड़ रही सबसे ज्यादा मार

5/30/2020 10:52:15 PM

डेस्क: वैसे तो कोरोना वायरस का संक्रमण हरियाणा के लगभग सभी जिलों में फैला हुआ है। अब तक हर जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन इस समय कोरोना की मार सबसे ज्यादा गुुरुग्राम जिले पर पड़ी है। बीते तीन दिनों में जितने भी कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, उनमें गुरुग्राम जिले की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर रही है। आज जहां पूरे हरियाणा में 202 नए मामले सामने आए, इनमें 157 मामले अकेले गुरुग्राम से हैं। बता दें कि 3 दिनों में हरियाणा में कुल 542 नए मामलेे मिले हैं।

बीते दिन भी कुल 217 मामलों के साथ नए मामलों का दोहरा शतक लगाते हुए कोरोना वायरस ने अब तक अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे, इनमें भी 115 केवल गुरुग्राम से ही थे। वहीं वीरवार को हरियाणा में कुल 123 नए मामलों सामने आए थे, जिनमें केवल गुरुग्राम से 68 मामले से ही थे। जहां पूरे हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 1923 हैं तो अकेले गुरुग्राम में ही 677 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 971 व गुरुग्राम में 224 लोग ठीक हो चुके हैं।

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 157 मिले, इसके साथ ही 7 अन्य जिलों फरीदाबाद से 32, अंबाला व फतेहाबाद से 3-3, करनाल व नूंह से 2-2, पानीपत, रोहतक व कैथल से 1-1 मामले सामने आए हैं। वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में फरीदाबाद से 15, जींद से 6, सोनीपत से 4, झज्जर व यूएसए से लौटे 2 नागरिक, कैथल व पानीपत से 1-1 कुल 31 मरीज ठीक हुए हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (30 मई)-

जिला कुल नए ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 677 157 224 450
फरीदाबाद 339 32 153 178
सोनीपत 199 0 146 52
झज्जर 97 0 92 5
नूंह 70 2 65 5
अंबाला 50 3 40 8
पलवल 58 0 41 17
पानीपत 61 1 37 21
पंचकूला 26 0 25 1
जींद 27 0 24 2
करनाल 50 2 20 29
यमुनानगर 9 0 8 1
सिरसा 15 0 9 6
फतेहाबाद 15 3 7 8
भिवानी  13 0 6 7
रोहतक 31 1 11 19
महेन्द्रगढ़ 39 0 19 20
हिसार 31 0 5 26
रेवाड़ी 23 0 4 19
चरखी दादरी 13 0 1 12
कैथल 18 1 5 13
कुरुक्षेत्र 27 0 13 14
विदेशी  
(इटालियन)
14 0 14 0
विदेशी
(USA से लाैटे
हरियाणवी)
21 0 2 19
कुल- 1923 202 971 932



कुल 20 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 20 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, जींद, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Shivam