अच्छी खबर: हरियाणा में रिकवरी रेट 80% के पार, 887 लोगों ने कोरोना को दी मात, देखें रिपोर्ट

7/31/2020 9:04:17 PM

डेस्क: हरियाणा में आज कोरोना के नए मामलों के साथ ठीक होने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। आज 20 जिलों से जहां 711 नए पाॅजिटिव केस मिले, वहीं इससे अधिक 887 लोग कोरोना को हराकर घर वापस लौटे। इसके चलते रिकवरी रेट 80.73 फीसदी पहुंच गई। इसके साथ आज 4 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 421 पहुंच गया है।  

राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 34965 पहुंच गया। जिसमें से 6317 केस सक्रिय हैं। प्रदेश में 133 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 116 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 17 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 28227 लोग ठीक होकर घर लौटे चुके हैं। इसके साथ कोरोना पाॅजिटिव कम होकर रेट 5.76 फीसदी पहुंच गई। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (31 जुलाई, शाम)-



गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

Edited By

vinod kumar