अपने दम पर टॉपर बनी यह गरीब की बेटी, ओपन स्कूल में 436 अंक हासिल कर रचा इतिहास

5/21/2017 11:56:13 AM

नारनौंद:हरियाणा ओपन स्कूल की 12वीं परीक्षा में हरियाणा की बेटी ने टॉप किया है। रेखा देश में 500 में से 436 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पर रहीं। उसने अपने मां- बाप का नाम रोशन कर किया है। घर की स्थिति ठीक न होने के बाबजूद भी रेखा ने मेहनत कर टॉपरों में अपना नाम पक्का किया है। रेखा की सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। 

रेखा बताती हैं कि जब घर पर रहकर पढ़ाई शुरू की तो गांव के कुछ लोगों ने तंज कसे। लोगों को जवाब देने के लिए रेखा ने टॉप करने की जिद कर ली। उसका कहना है कि घर के काम में मां ओमपति का हाथ बंटाती और समय मिलते ही पढ़ना शुरू कर देती। इस तरह हर रोज 2-3 घंटे पढ़ाई करने का समय मिल पाता था, लेकिन वह निराश नहीं हुई।

रेखा के पिता जय भगवान ने बताया कि उन्होंने अपनी पांचों बेटियों को बेटों की तरह पाला है। वह बेटी को आई.पी.एस. बना देखना चाहते हैं। बताया कि वे अनपढ़ हैं, लेकिन बेटी को पढ़ते हुए देखकर सुकून मिलता है। वे बेटी को खूब पढ़ाना चाहते हैं। जेपी इंस्टीट्यूट के संचालक संदीप अत्री ने बताया कि रेखा ने हमारे पास से फॉर्म भरा था। उनकी विशेष तरीके से तैयारी करवाई थी। छात्रा होनहार थी।