हरियाणा की बेटी ने नेशनल कुश्ती में जीता रजत पदक, बीमार न होती तो स्वर्ण की थी दावेदार

6/1/2022 12:51:15 PM

पानीपत: पानीपत की पहलवान कोमल ने नेशनल कुश्‍ती में रजत पदक जीता। बीमार होने के बावजूद कोमल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पट्टीकल्‍याण की कोमल पांचाल ने अंडर-29 रैकिंग नेशनल सीरिज में 50 किलोग्राम में पदक जीता। यह प्रतियोगिता झारखंड के रांची में 28 से 29 मई को हुई। कोमल ने पांच पहलवानों को हराया। फाइनल मुकाबले से पहले उसी तबीयत खराब हो गई। इसी वजह से वह फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाई।

कोमल ने   बताया कि प्रतियोगिता के लिए तैयार अच्छी थी। उम्मीद स्वर्ण पदक जीतने की थी। बीमार न होती तो स्वर्ण पदक की ही जीतती। दो जून को लखनऊ में जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल होंगे। वह इसकी तैयारी में जुटी है। वह हर रोज पट्टीकल्याणा गांव में कोच विनोद कुमार की निगरानी में सात घंटे अभ्यास कर रही है। इंडिया कुश्ती दल में जगह बनाना उसका लक्ष्य है। इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

 


 

Content Writer

Isha