पानी के मुद्दे पर हरियाणा-दिल्ली में रार, सिंचाई मंत्री अभय यादव ने आरोपों का दिया जवाब

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 04:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : भीषण गर्मी के बीच हरियाणा और दिल्ली के बीच पानी पर रार मची हुई है। हरियाणा के सिंचाई मंत्री डॉ. अभय यादव ने दिल्ली सरकार आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दो दिन से सवाल पूछा जा रहा है कि बिना काम के क्यों ऐसा मुद्दा उठाया जा रहा है, समझ से बाहर है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि दिल्ली का शेयर 719 क्यूसिक पानी का है जबकि हरियाणा की तरफ से 1049 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने शेयर से 350 क्यूसिक अधिक पानी दिल्ली को दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश चुनाव में बिजी है, उसमें इस तरह के आरोप क्यों लग रहे है?

सिंचाई मंत्री ने दिया जवाब

मंत्री ने कहा कि यह लोग जल स्तर की बात कर रहे हैं, लेकिन जब पाईप सप्लाई सीधी जोड़ ली तो लेवल की बात नही रही। दिल्ली ने दो पाइप जोड़ ली है इसलिए वॉटर लेबल की बात अब नहीं रही। सिंचाई मंत्री ने कहा कि अगर वो कोर्ट जाने की बात कर रहे है इससे ऐसे फैसले नहीं बदलते हैं।

दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा हरियाणा

दरअसल आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि हरियाणा एक मई से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसके चलते केजरीवाल सरकार दिल्ली में पानी की आपूर्ति को तर्कसंगत बनाने समेत कई उपाय लागू करेगी। आतिशी ने कहा था कि आने वाले दिनों में दिल्ली में यमुना जल की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static