हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल की दो टूक, सिंगर बादशाह ने मांगी माफी लेकिन जांच रहेगी जारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:15 PM (IST)

पंचकला(उमंग):  हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवादित गानों और गन कल्चर (हथियारों के प्रदर्शन) के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई का ब्यौरा दिया। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि मनोरंजन के नाम पर कानून व्यवस्था और युवाओं की मानसिकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीजीपी ने बताया कि चर्चित रैपर और सिंगर बादशाह अपने एक विवादित गाने के मामले में पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज से मिले थे। बादशाह ने अपने गाने के बोलों के लिए लिखित में माफी मांगी है।डीजीपी ने कहा कि माफी के बावजूद पुलिस इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस मामले में हरियाणा महिला आयोग ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए बादशाह को नोटिस जारी किया है और आयोग अपने स्तर पर कार्यवाही कर रहा है।


डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के कई गानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटवा दिया गया है। इन गानों में हथियारों के प्रदर्शन और भड़काऊ सामग्री पाई गई थी। पुलिस ऐसे सभी कलाकारों की सूची तैयार कर रही है जो गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं।


डीजीपी ने सख्त लहजे में कहा कि गन कल्चर वाले गानों से युवाओं का माइंड डाइवर्ट होता है और वे अपराध की ओर आकर्षित होते हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार इस तरह के गानों पर पूरी तरह बैन है। जब भी ऐसे मामले सामने आते हैं, पुलिस तुरंत एक्शन लेती है। समाज में हिंसा को बढ़ावा देने वाले किसी भी कंटेंट को सोशल मीडिया पर रहने नहीं दिया जाएगा।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static