हरियाणा शिक्षा बोर्ड पर लगा 8 करोड़ घपले का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग(video)

2/8/2018 2:41:06 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): दिसंबर 2017 में हुई एचटेट परीक्षा के परिणाम भले ही अभी तक न आए हो, लेकिन इन परीक्षाओं में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। संघ ने एचटेट परीक्षा के सीसीटीवी कैमरे, जैम्बर, मैटल डिटेक्टर व टैंडर प्रणाली पर सवाल उठाते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में घोटाले की जांच की मांग की है। संघ ने यह जांच भी किसी रिटायर्ड जज से करवाने की मांग की है। साथ ही भ्रष्टाचारी अधिकारीयों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बोर्ड सचिव व चेयरमैन को पद से तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सीएन भारती व संघ के प्रवक्ता वजीर सिंह ने बताया कि 23 व 24 दिसंबर 2017 को हुई एचटेट परीक्षा का संचालन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने किया था। जो अध्यापक पात्रता परीक्षा कहलाती है। इसके संचालन के दौरान ओपन मार्केट से टैंडर नहीं मांगे गए। टैंडरों में गोलमाल कर अधिक कीमत पर काम किया गया। जिससे बोर्ड का करीब 8 से 9 करोड़ रूपयों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बोर्ड एचटेट के लिए खरीदे गए बक्शे व तालों का टैंडर भी नहीं किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए अपनी चहेती फर्म को टैंडर दिलवाने के चलते टैंडर के नियमों में बार-बार संशोधन किया गया। जो नियमों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में बच्चों से फार्म के नाम पर अधिक फ़ीस वसूली गई है। ,

वहीं, प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कॉमरेड ओमप्रकाश ने कहा कि यह सरकार कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने भाजपा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू को सबसे बड़ा डाकू अपने शब्दों में ठहराया।