शिक्षा विभाग सख्त, संपत्ति का ब्यौरा न देने पर अधिकारियों को नहीं मिलेगा वेतन

6/23/2018 11:35:50 AM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): संपत्ति के ब्यौरे को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रवैया अपना लिया है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने क्लास वन अौर क्लास 2 के अधिकारियों के लिए आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत जो क्लास वन अौर दो के अधिकारी संपत्ति का ब्यौरा नहीं देंगे उनका जुलाई का वेतन नहीं दिया जाएगा। ये आदेश विभाग ने मुख्य सचिव के निर्देश पर जारी किए गए हैं। 
 

Nisha Bhardwaj