डेंगू की चपेट में आए हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, अस्पताल में भर्ती

9/29/2021 10:38:03 AM

चंडीगढ़(धरणी): कोरोना के बाद डेंगू ने जनता की परेशानी को बढ़ाने का काम किया है। अब हरियाणा के शिक्षा मंत्री भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं।  उन्हें कई दिन पहले बुखार की शिकायत हुई थी। आराम नहीं मिलने पर सैंपल कराया गया था, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और रिकवरी कर रहे हैं। डाक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।

शिक्षा मंत्री के कई समर्थकों ने सोशल मीडिया पर इस बारे पोस्ट भी कर दी। अब उनकी हालत ठीक है। इस समय डेंगू की दहशत फैली हुई है। मंगलवार को कोई नया मरीज डेंगू का नहीं मिला, लेकिन अब तक जिले में 30 मरीज हो चुके हैं। इन मरीजों का उपचार चल रहा है। यह सरकारी रिकार्ड है, लेकिन निजी अस्पतालों में भी काफी मरीज डेंगू के दाखिल हैं। जो उपचाराधीन है।

Content Writer

Isha