हरियाणा चुनाव: पहले दिन 7 विधानसभा सीटों पर 10 नामांकन हुए दाखिल

9/27/2019 8:56:05 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए आज जारी अधिसूचना के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पहले दिन हरियाणा से 7 विधानसभा क्षेत्रों से 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन पत्र, कोसली विधानसभा क्षेत्र से एक, बेरी विधानसभा क्षेत्र से एक, नलवा विधानसभा क्षेत्र से एक, राई विधानसभा क्षेत्र से एक, खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से एक और सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से 4 नामांकन भरे गए हैं।

उन्होंने बताया कि 28 और 29 सितंबर यानी शनिवार और रविवार के दिन तथा 2 अक्तबूर, 2019 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे।

Shivam