नहीं सुरक्षित महिलाएं, घर में घुसकर पड़ोसी ने फाड़े विधवा के कपड़े

7/4/2017 4:05:48 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):पृथला के गांव शाहुपूरा में एक युवक ने विधवा महिला के घर में घुस कर उसके कपड़े फाड़े अौर उससे मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर युवक परार हो गया। जानकारी के अनुसार विधवा महिला अपने छोटे-छोटे 2 बच्चों के साथ रहती है। वह गांव में दुकान चला कर अपने बच्चों का पेट पाल रही है। लेकिन गांव का ही एक युवक उसे बराबर परेशान व उस पर गंदी नजर रखता है। जब वह बाजार सामान लेने गई तो अॉटो में उसके साथ बदतमीजी की अौर उसको गोली मारने की धमकी भी दी। आज तो उसने हदें ही पार कर दी। आज सुबह करीब 5 बजे वह उसके घर में घुस गया अौर उसके कपड़े फाड़़े व उसके साथ मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो गांव वालों को अाता देख वह वहां से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस को शिकायत दी है। लेकिन पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। 

वहीं जांच अधिकारी खेमचंद का कहना था कि महिला ने जो शिकायत दी है उस पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।