हैवानियत का हदें पार, दरिंदों ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से किया गैंगरेप

7/25/2017 12:35:21 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):सूरजकुंड इलाके के गांव में रहने वाली एक किशोरी मानसिक हालत खराब होने के कारण घर में बिना किसी को कुछ बताए पहाड़ों की तरफ निकल गई। जहां किशोरी के साथ 6 युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार किया। किशोरी को इलाज के लिए दिल्ली स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने आरोपियों की हरकत के बारे में बता दिया। थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक सूरजकुंड इलाके के एक गांव में रहने वाली 55 वर्षीया एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। उसके परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करने का काम करते है।उसकी 16 साल की बेटी पहले एक स्कूल में पढ़ती थी। पिछले कुछ समय से मानसिक हालत खराब होने के कारण उसकी बेटी घर पर ही रहती थी। गत सात जुलाई को वह अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थी। उसी दौरान उसकी बेटी किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गई। वह इधर उधर घूमते हुए पहाड़ों की तरफ चली गई। जहां उसे इसी गांव में रहने वाले अतरू, जाहिद, खुर्शीद, शमीम, अमजद और मुवीन ने रोक लिया। किशोरी को अकेला देख कर आरोपियों ने दबोच कर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।

किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने डरा धमका कर उसके साथ बारी बारी सामुहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। उधर काफी देर बाद उसने ध्यान दिया तो वह घर पर मौजूद नहीं थी। जिसके बाद वह बेेटी की तलाश में पहाड़ों की तरफ चली गई। जहां उसने देखा कि कुछ लड़कों ने उसकी बेटी को घेरा हुआ था और दो लड़कों ने उसे पकड़ा हुआ था। उसे देखते ही आरोपी उसकी बेटी को छोड़ कर फरार हो गए। घर पहुंच कर उसकी बेटी ने बताया कि उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया है। लेकिन उसने विश्वास नहीं किया।