सामान देने के बहाने घर में घुसा पति का दोस्त, लूटी महिला की अस्मत

10/19/2017 11:44:23 AM

फरीदाबाद(पंकेस): शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के घर पर रात के समय उसके पति का एक दोस्त सामान देने के बहाने से पहुंच गया। जहां आरोपी महिला के पति की गैरमौजूदगी में उसके साथ इधर- उधर की बातें करने लगा। मौका मिलते ही आरोपी ने महिला को दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उसकी व बेटी की हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शहर की एक कालोनी में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने पति और नौ महीने की बेटी के साथ रहती है। उसका पति एक कंपनी में काम करता है। इससे पहले वह दिल्ली में रहती थी। जहां उसके पति के दोस्त देवेंद्र का उसके घर पर काफी आना जाना था। गत 15 अक्तूबर को उसका पति अपने किसी निजी काम से शहर से बाहर चला गया था। सोमवार को उसके घर पर खाने पीने का सारा सामान खत्म हो गया था। तंग आकर उसने रात करीब दस बजे देवेंद्र को फोन कर खाने पीने का सामान पहुंचाने के लिए कह दिया। तभी यह घटना घटी।