हरियाणा के किसान ने पेश की मिसाल, फलों की खेती कर कमाए लाखों रुपए

4/29/2022 5:37:07 PM

चरखी दादरी (नरेंद्र) : चरखी दादरी जिले के गांव कांधड़ा के किसान महेंद्र सिंह ने एक नई मिसाल पेश की। जिसमें उसने परंपरागत खेती छोड़ कर फलों की खेती कर लाखों रुपए कमाए है।  किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि वह 2007 से संतरा व फलों की खेती कर रहे हैं और जिसमें भरपूर पैदावार हो रही है।



किसान ने बताया कि गेहूं सरसों की फसलों में काफी मेहनत व पैसे की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन सब्जी व फलों की खेती में मेहनत करके अच्छी पैदावार की जा सकती है। उन्होंने आर्गेनिक खेती करके कम लागत पर ज्यादा पैसे कमाए हैं। वहीं आर्गेनिक खेती स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। उसने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाएगी हैं और जिसका फायदा उठाकर किसान खेती में ऋण आदि लेकर भरपूर पैदावार कर सकते हैं और एक अच्छी आमदनी ले सकते हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana