करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद हालात बिगड़े, जानें कौन-कौन से हाईवे हैं जाम

8/28/2021 3:50:15 PM

हरियाणा टीम: करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद हालात बिगड़ गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अपील के बाद किसानों ने हरियाणा में लगभग सभी मुख्य मार्ग जाम कर दिए। मार्ग जाम होने से वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने शाम 5 बजे तक हाईवे जाम करने का ऐलान किया। 



अंबाला: शंभू बैरियर पर किसानों ने जाम लगाया।
गुहला चीका: पंजाब को हरियाणा से जोड़ने वाले मार्ग पर जाम। 



गोहाना: गोहाना में किसानों ने रोहतक पानीपत हाईवे जाम कर दिया। जिसके चलते 8 किलीमीटर लंबा जाम लग गया है। हालात को देखते हुए पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
यमुनानगर: यमुनानगर में भी पंचकूला रुड़की नेशनल हाइवे पर त्रिवेणी चौक कैल बाईपास पर किसानों ने जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाइवे पर काफी लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें है। जाम को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा ट्रैफिक डाइवर्ट किया जा रहा है।



झज्जर: बादली ढासा बॉर्डर पर किसानों ने जाम लगाया। किसान सड़क पर बैठे हैं। जिसके चलते हरियाणा और दिल्ली के बीच में आवाजाही पूरी तरीके से बंद कर दी है। किसान नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। 



जींद: जींद के उचाना में किसानों ने जींद पटियाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया। बीकेयू (चढूनी) के जिला अध्यक्ष आज़ाद सिंह पालवां की अगुवाई में यह जाम लगाया गया। 



पानीपत: पानीपत में किसानों ने जीटी रोड़ पर जाम लगाया। इसको देखते हुए भारी पुलिस बल टोल प्लाजा पर तैनात कर दिया गया है। 
रोहतक: करनाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रोहतक पानीपत रोड़ पर मकड़ौली टोल प्लाजा पर आंदोलनकारी किसानों ने जाम लगाया। 



भिवानी: कितलाना टोल पर किसानो ने लगाया जाम
नरवाना: नरवाना टोहाना रोड भी जाम।
कैथल: तितरम मोड़, चीका पटियाला मार्ग और भागल में किसानों ने जाम लगाया।



फतेहाबाद: फतेहाबाद में नेशनल हाइवे-9 बायपास पर सैंकड़ो किसानों ने जाम लगाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी।
कुरुक्षेत्र: किसानों ने नेशनल हाईवे दिल्ली-अमृतसर जाम किया। जिले में दो जगह उमरी व शाहबाद में जाम लगा। जिसमें हजारों वाहन फंसे। 



हांसी: हिसार-दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थित रामायण टोल प्लाजा जाम कर दिया।
पिहोवा: करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में चंडीगढ़ हिसार हाईवे पर स्थित थाना टोल प्लाजा पर जाम लगाया।



सिरसा: सिरसा के बाबा भुम्मान शाह चौक पर जाम लगा दिया है। जाम को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। 
पंचकूला: किसानों ने सूरजपुर टोल प्लाजा (कालका-जीरकपुर हाईवे) को जाम कर दिया।



बता दें कि किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्विटर पर ट्वीट कर टोल प्लाजा और सभी रोड़ जाम करने की अपील की है। चढूनी ने ट्वीट कर लिखा कि करनाल में प्रशासन द्वारा भयंकर लाठीचार्ज किया गया है। सभी किसान साथियों से अनुरोध है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी सड़कों पर उतर आएं अपने नजदीक लगते टोल प्लाजा और सभी रोड़ जाम कर दें। 

करनाल में प्रशासन द्वारा भयंकर लाठी चार्ज किया गया है सभी किसान साथियों ने अनुरोध है बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी सड़कों पर उतर आएँ अपने नज़दीक लगते टोल प्लाज़ा और सभी रोड़ जाम कर दें...

— Gurnam Singh Charuni (@GurnamsinghBku) August 28, 2021


 

 

Content Writer

vinod kumar