बिहार में धरतीपुत्रों पर चलवाए डंडे, तो हरियाणा के किसानों ने नीतीश के पुतले पर कर दिया लाठीचार्ज

12/31/2020 4:17:18 PM

जींद (अनिल कुमार): कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में बिहार की राजधानी पटना में राजभवन जा रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने पर हरियाणा के अन्नदाता भड़क गए हैं। गुस्साए किसानों ने जींद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले पर लाठीचार्ज किया और फिर उनके पूतले को फूंका। इसको लेकर किसानों को हरियाणा के जींद में खटकड़ टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। 



किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री सुरक्षा के घेरे में रहते हैं उनको तो लाठी मार नहीं सकते, इसलिए हम पुतले पर लाठीचार्ज करके ही विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी भी राज्य का कोई मुख्यमंत्री अगर किसानों पर अत्याचार करेगा तो इसी प्रकार विरोध किया जाएगा। इस दौरान किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि किसान अगर सरकार बना सकते हैं, तो सरकार गिरा भी सकते हैं।

vinod kumar