नाबालिग लड़की पर रखता था बुरी नजर, रोकने पर सिरफिरे आशिक ने रेता पिता का गला

9/23/2017 5:53:15 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद के गांव भिरडाना में देर रात को एक सिरफिरे शादीशुदा अाशिक ने बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को मौत के घाट उतार दिया।  जिसके बाद मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राम सिमह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक बग्गा सिंह अौर हत्यारोपी राम दोनों पड़ोसी हैं। राम पिछले काफी समय से बग्गा सिंह की नाबालिग लड़की पर बुरी नजर रख रहा था। इसको लेकर कई बार पंचालत भी हुई थी अौर मामला निपट भी गया था। राम सिंह शादी शुदा है। गत रात को राम सिंह बग्गा सिंह की नाबालिग बेटी से मिलने के लिए उसके घर पर दीवार फांदकर पहुंचा। इस बात का पता जब बग्गा सिंह को चला तो उसने राम सिंह का विरोध किया। दोनों में कहासुनी हो गई और राम सिंह ने गुस्से में आकर बग्गा सिंह की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिससे बग्गा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

सदर थाना प्रभारी मुकेश बेनीवाल ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर राम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।