हरियाणा की पहली महिला कोच अनीता सहगल का निधन

3/24/2018 7:48:57 PM

चंडीगड़ (धरणी): हरियाणा की पहली महिला कोच, पहली महिला जिला खेल अधिकारी व पहली महिला डिप्टी डायरेक्टर श्री मति अनिता सहगल( 62 वर्ष)का चंडीगढ़ में डायलसिस के दौरान हार्टफेल होने से निधन हो गया । सहगल प्रसिद्ध क्रिकेट कोच सुदेश बंधु सहगल की पत्नी थी।यह मूल रूप से अम्बाला की रहने वाली थी।यह अपने पीछे अपने पति व 2 बच्चों को छोड़ गई है। हरियाणा की प्रथम महिला बैडमिंटन कोच सहगल ने 1978 में जींद जॉइन किया।लगभग 19 साल जिला खेल अधिकारी के रूप में यह यमुनानगर,पानीपत,करनाल,कैथल व सिरसा रही जबकि डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स के रूप में इन्होंने अम्बाला डिवीजन,हिसार डिवीजन व खेल मुख्यालय चंडीगढ़ कार्य किया। 

Punjab Kesari