हरियाणा को लखवाड़ बांध से मिलेगा 47% पानी, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता

8/29/2018 9:44:56 AM

चंडीगढ़(धरणी): यमुना पर बहुउद्देश्‍यीय लखवाड़ परियोजना के निर्माण के लिए मंगलवार को दिल्ली में 6 राज्यों के बीच समझौता हुआ। इस अवसर पर  जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी,  हरियाणा, उत्‍तराखंड, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री उपस्थित थे।  

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा  इस परियोजना से हरियाणा को 47 % पानी मिलेगा शेष 53 % पानी बाकी राज्यों में बटेगा। 

इस बांध के बनने से दक्षिण हरियाणा के किसानों को विशेष लाभ होगा। उन्होंने बताया इस परियोजना के निर्माण के लिए हरियाणा ने अपने हिस्से के 123 करोड़ रूपए जमा करा दिए  हैं। 42 साल से लंबित इस परियोजना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष रूचि दिखाई और उन्होंने दो साल पहले लखवाड़ परियोजना का स्वयं निरक्षण कर इस विषय को जल्द सुलझाने की बात कही थी।
 
 

Rakhi Yadav