नाबालिगा को अगवा कर किया दुष्कर्म, बताने पर दी जान से मारने की धमकी(Video)

1/5/2018 12:56:46 PM

घरौंडा(विवेक राणा): जिले के गांव अराइपुरा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कस्बे के गांव अराइपुरा में गत रात एक नाबालिगा अपने घर से लघुशंका करने के लिए बाहर आई थी। लड़की ने अपने घर का दरवाजा खुला देखा। जैसे ही वह दरवाजा बंद करने के लिए आगे बढ़ी तो अचानक एक युवक उसका हाथ पकड़कर ले गया और चिल्लाने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। युवक लड़की को गांव से बाहर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवक उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया। 

पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।