गुजरात में हरियाणा की युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपियों ने अश्लील तस्वीरें की वायरल

9/21/2021 3:08:10 PM

रोहतक: गुजरात में हरियाणी की युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पीड़ित युवती ने पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता वडोदरा में रहते हुए प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। उसने प्रथम वर्ष एलएलबी के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक जैन की फर्म में लाइजनिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। इसी दौरान छात्रा के शोषण का सिलसिला शुरू हुआ। 

मुख्य आरोपी अशोक जैन और सह-आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अश्लील फोटो अपने मित्रों को भेज दिए। इसकी शिकायत पीड़िता पुलिस में न कर दे इसके लिए उसे रियल एस्टेट कंपनी में सीईओ बनाने का लालच दिया। कंपनी के मुनाफे में 50 फीसदी हिस्सा देने का वादा भी किया। 

जानकारी के मुताबिक वडोदरा के रेसकोर्स क्षेत्र में स्थित मेन लैंड चाइना बिल्डिंग में सीए अशोक जैन की लैंड एंड लॉ ट्रेनिंग का प्रोजेक्ट पांच महीने से चल रहा है। अशोक जैन ने राजू भट्ट को इन्वेस्टर बता कर मीटिंग शुरू की। कुछ दिन पहले अशोक जैन युवती के फ्लैट पर गया और दुष्कर्म किया। साथ ही कहा कि इन्वेस्टर राजू भट्ट को भी खुश कर दे। इस घटना के दूसरे दिन राजू भट्ट फ्लैट पर पहुंचा और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद राजू भट्ट ने पीड़िता के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar