चरित्र पर शक के चलते पति बना जल्लाद, पत्नी को गोलियों से भुना

8/6/2017 1:27:45 PM

गोहाना(सुनील जिंदल):गोहाना के गांव मातन्ड में चरित्र पर शक होने के चलते पति ने अपनी पत्नी को गोलियों से भुन दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया।

रोहतक के बनियानी गांव के रहने वाले मृतक महिला वैष्णो देवी के भाई नरेश ने बताया कि उसकी बहन की शादी मातन्ड गांव के रहने वाले धर्मेद्र से 8-11-2003 में हुई थी। उसका जीजा उसकी बहन को मारता पीटता था। जिसको लेकर गांव में कई पंचायतें भी हुई, लेकिन बाद में समझौत हो जाता। मृतक का पति धर्मेद्र उसके चरित्र पर शक करता था। जिसको लेकर महिला के परिजनों ने महिला थाना में शिकायत भी की थी, लेकिन किसी तरह से महिला की शादी को 13 साल निकल गए। 

दो दिन पहले भी महिला के पति धर्मेद्र ने उसके साथ मार पिटाई की जिस को लेकर महिला ने अपने पति के खिलाफ 1091 महिला हेल्प लाईन में शिकायत की थी। महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ मार पिटाई का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया था। कल धर्मेद्र को अदालत से जमानत मिल गई थी। जमानत मिलते ही धर्मेद्र ने गांव में अपने घर पहुंच कर अपनी पत्नी पर ताबड़ तोड़ गोलियां दाग दी, जिसमें महिला को पांच गोलिया लगी हैं। गोलियां लगने के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बरोदा थाना के एस.एच.ओ. बीरभान ने बताया कि इस मामले में मृतक महिला के भाई के बयान पर आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं।