पिस्तौल की नोक पर पड़ोसी ने महिला से किया दुष्कर्म

7/28/2017 3:18:58 PM

गोहाना(सुनिल जिंदल):गोहाना के वजीरपुरा गांव की रहने वाली महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर रेप करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि युवक ने पिस्तौल की नोक पर जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। 

जांच अधिकारी उदय सींग ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पड़ोस का रहने वाला अजय नामक युवक पिछले 6 महीने से पिस्तौल दिखाकर उससे रेप करता आ रहा था। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसका मेडिकल करवाया गया। पुलिस आज आरोपी को अदालत में पेश करेगी। पुलिस अभी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।