2 बच्चों की मां ने प्रेमी संग फंदा लगाकर की आत्महत्या

9/2/2017 12:33:51 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग पकड़ने के बाद गोली खाने की धमकी दी तो 2 बच्चों की मां शादीशुदा प्रेमिका अपने घर में अविवाहित प्रेमी संग फंदे से झूल गई। शुक्रवार को यह घटना गोहाना सदर थाने के मुंडलाना गांव में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मुंडलाना गांव का विष्णु पुत्र वेद प्रकाश (22) अविवाहित था। आरोप है कि उसके घर के निकट रहने वाली एक शादीशुदा महिला (34) से उसका प्रेम प्रसंग था। महिला के पति सुरेंद्र उर्फ सोनू ने अपनी पत्नी को सुबह 11.30 बजे अपने ही घर में पत्नी को उसके प्रेमी विष्णु के साथ देख लिया। 

सुरेंद्र ने दोनों को गोलियां खा कर जान दे देने की धमकी दी। उसके बाद सुरेंद्र दूसरे कमरे में जा कर लेट गया। चर्चा है कि कमरे से बाहर निकलते ही जान से मार दिया जाएगा, इस डर के चलते शादीशुदा प्रेमिका और कुंआरे प्रेमी ने अंदर से सांकल बंद कर उसी कमरे में एक साथ फंदा लगा लिया। दोनों ने युवती की 2 चुन्नियों से कमरे के शहतीर के कुंडों से फंदा लगाया। दोपहर के समय जब सुरेंद्र ने बंद कमरे की खिड़की से अंदर झांका, तब दोनों फंदे से झूलते मिले। मृतका अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की छोड़ गई है।

सूचना मिलने पर गोहाना सदर थाने और मुंडलाना गांव में ही स्थित पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका गोहाना के ही एक गांव की बेटी है जहां से उसकी मां के पहुंचने के बाद पुलिस ने बंद कमरा खोला और दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले कर पहुंची।