हरियाणा सरकार ने पांच एचसीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

7/22/2018 11:11:37 PM

चण्डीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच एचसीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सतबीर सिंह कुण्डू, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर, शाहबाद को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

डॉ. सुशील कुमार, आयुक्त, नगरनिगम सोनीपत और जोनल प्रशासक, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। विजेन्द्र हुड्डा, सिटी मैजिस्ट्रेट, कैथल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, कैथल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सत्यवान सिंह मान, सिटी मैजिस्ट्रेट, जींद को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, जींद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सुमन भांखर, संयुक्त आयुक्त, नगरनिगम पानीपत को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पानीपत का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Shivam