जैन मुनि तरुण सागर के निधन पर हरियाणा सरकार ने व्यक्त किया शोक

9/1/2018 1:25:42 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): विख्यात जैन मुनि तरुण सागर के निधन के बाद पूरा देश शोक की लहर में डूबा है। इस मौके पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री व सीएम मनोहर लाल खट्ट्र ने इस घटनाको बेहद दुखद बताया है और ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

स्वास्थ्य मंत्री विज ने ट्वीट कर कहा कि जैन मुनि तरुण सागर जी ने समाज को सही दिशा में लेकर जाने में बड़ा योदगान दिया है, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। बिज ने कहा कि तरुण सागर जी के ब्रह्मलीन होने की खबर सुनकर आहत हूं।

वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उनका कहना है कि जैन मुनि जी एक महान संत थे। उनका असामयिक महाप्रयाण होना देश व समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भगवान महावीर उनको अपने चरणों में जगह दे। एेसी कामना करता हूं। 
 

Deepak Paul