हरियाणा सरकार को सफाई कर्मचारियों से आती है बदबू, दलितों के घर भोजन का ड्रामा क्यों: नरेश शास्त्री(V

5/7/2018 4:15:10 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): एक तरफ सरकार के बडे नेता दलितों के घर भोजन कर रहे हैं दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों से बात तक नहीं की जा रही है। लगता है शायद हरियाणा सरकार के नेताओं को सफाई कर्मचारियों से बदबू आती है- ये कहना है नगर पालिका कर्मचारियों के प्रदेश महासचिव नरेश शास्त्री का। उन्होंने आज एक प्रेस वार्ता कर सरकार को चेतावनी दी है कि ठेकेदारी प्रथा हटाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 15000 न्यूनतम वेतन देने, कर्मचारियों के साथ किये गए वादे पूरे करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन तीन दिवसीय हड़ताल करने जा रहे है। अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 11 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जायेगी।

सर्व कर्मचारी संघ के बेनर तले नगर पालिका कर्मचारियों के प्रदेश महासचिव नरेश शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ के नेता सुभाष लांबा ने एक प्रैसवर्ता कर ये जानकारी दी है। कहा कि वो 8 तारीख को इसके विरोध में पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकालेंगे। फिर 9 तारीख से तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल सभी निगम और नगर पालिकाओं के मुख्यालय पर शुरू की जाएगी। इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश के 30 हज़ार कर्मचारी शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान विधायक , मंत्रियों के घरों और ऑफिसों का घेराव भी हो सकता है। 

प्रदर्शन करने जा रहे कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि बिजली पानी फायर ब्रिगेड जैसी सुविधाओं के कर्मचारी भी हडताल पर रहेंगे। मगर इमरजेंसी होने पर शहर वालों को परेशान नही होने दिया जाएगा। 

Rakhi Yadav