हरियाणा सरकार ने 6 HCS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश किए जारी

8/7/2018 8:53:53 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से छ: एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मीनाक्षी दहिया, महाप्रबन्धक हरियाणा रोडवेज, अम्बाला को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), अम्बाला लगाया गया है। रोहित यादव, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), झज्जर को मेवात विकास एजेन्सी, नूंह का उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकारसतिन्द्र सिवाच, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), अम्बाला और सम्पदा अधिकारी एचएसवीपी, अम्बाला को महाप्रबन्धक, हरियाणा रोडवेज अम्बाला तथा सम्पदा अधिकारी, एचएसवीपी, अम्बाला विजय सिंह, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), खरखौदा को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), झज्जर नियुक्त किया गया है। गजेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नूंह और सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), होडल लगाया गया है। ईशा काम्बोज, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), इन्द्री और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, करनाल को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। 

Shivam