हरियाणा सरकार ने जारी किया नववर्ष कैलेंडर

1/1/2019 4:13:27 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): नया साल 2019 आ गया है, जिसका हर किसी ने स्वागत किया, चाहे वो जनता हो सरकारें नए साल पर कुछ नया सीखने और करने की योजना में है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने नववर्ष का कैलेंडर जारी किया और नए साल की बधाईयां दी।



राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। बाद में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा तैयार किया गया नववर्ष का कैलेंडर जारी किया।



इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों,मीडिया कर्मियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सभी प्रदेशवासियों, प्रवासी हरियाणवियों और सीमा पर तैनात हरियाणा के बहादुर जवानों के लिए नववर्ष पर मनांगलकामना की। 

Shivam