हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों का तबादला

2/24/2017 6:34:54 PM

चंडीगढ़ (उमंग श्योराण):हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 12 जिला राजस्व अधिकारियों तथा 15 नायब तहसीलदारों को स्थानांतरण कर दिए। नए आदेश के अनुसार पदोन्नति उपरांत जिला राजस्व अधिकारी दलीप सिंह को कैथल, हरि ओम अत्री को गुरुग्राम, हरि ओम बिश्नोई को यमुनानगर, बलराज सिंह को मेवात, अश्विनी कुमार को एलएओ हुडा पंचकूला तथा निर्मल दहिया को भिवानी निुयक्त किया गया है। इसी प्रकार, पलवल के जिला राजस्व अधिकारी मातू राम नेहरा को महेन्द्रगढ़, भिवानी के राम सिंह बिश्नोई को पलवल, गुरुग्राम के सतीश यादव को एलएओ हुड्डा गुरुग्राम व एल.ए.ओ. लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), हिसार के ब्रह्म प्रकाश को रोहतक, कैथल के सुभाष चन्द्र को अम्बाला तथा रोहतक के राजेन्द्र कुमार को हिसार निुयक्त किया गया है। 

इसी प्रकार नारायणगढ़ के नायब तहसीलदार आत्म प्रकाश को लोहारू, पलवल के आयूब खान को फरीदाबाद, शहजादपुर के ईश्वर सिंह को फरीदाबाद, फिरोजपुर झिरखा के वीरेन्द्र सिंह को गुंची (फरीदाबाद), ऐलनाबाद के राम निवास को कादीपुर (गुरुग्राम), पंचकूला के रुपिन्द्र सिंह को वजीराबाद(गुरुग्राम), कलायत के भजन दास को बरवाला, ऊचाना के देस राज को मोरनी, रेवाड़ी के कृष्ण कुमार को हरसरू (गुरुग्राम), सढौरा के जय भगवान को रेवाड़ी, बास के राजबीर सिंह को गोहाना, बेरी के जगदीश को चरखी दादरी, चरखी दादरी के बनवारी लाल को बेरी, बल्लबगढ़ के चेत राम को फिरोजपुर झिरखा तथा गोहाना के मोहन लाल को बल्लबगढ़ नियुक्त किया गया है।