रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, CM खट्टर ने 11 नए कन्या कॉलेजों का किया शिलान्यास

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 12:36 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): भाई बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन आज प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पवित्र त्यौहार पर प्रदेश की बेटियों को हरियाणा सरकार ने बड़ा तोहफा दिया। आज प्रदेश में 11 नए कन्या कॉलेजों का शिलान्यास किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन कॉलेजों की आधारशिला रखी। 

इस मौके पर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, केंद्रीय जलशक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, भाजपा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, कॉलेज की प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा, पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा मौजूद रहे। 

PunjabKesari, haryana

बता दें कि ये कॉलेज पंचकूला जिले के मोरनी में, भिवानी के ईशरवाल, सिरसा के गोरीवाला, नूंह के फिरोजपुर झिरका, जींद के छतर, कैथल के लादना चक्कू, यमुनानगर के प्रताप नगर, हिसार के अग्रोहा और सोनीपत के भैंसवाल कलां व राजौंद में खोले जाएंगे।

इन कॉलेजों को आगामी शैक्षणिक सत्र से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अस्थायी भवन से शुरू किया जाएगा और दाखिले भी किए जाएंगे। इन 11 नए महिला कॉलेजों के साथ राज्य में कॉलेजों की संख्या बढ़कर 351 हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static