बड़ा फैसला: केरल के कन्नूर में फंसे जवानाें काे वापस लाएगी हरियाणा सरकार

5/1/2020 2:32:28 PM

चंडीगढ़(धरणी): वैश्विक महामारी काेविड-19 के संक्रमण के चलते केरल के कन्नूर में फंसे हरियाणा के 22 जवानाें काे सरकार वापस लाएगी। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनाेहर लाल खट्टर ने दी है। 



उन्हाेंने ट्वीट कर लिखा कि लॉकडाउन के चलते केरल के कन्नूर में फंसे हरियाणा के सभी 22 जवानों को सरकार वापस लेकर आएगी। कोरोना वायरस से पैदा हुई संकट की इस घड़ी में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा व सुविधा हमारा दायित्व है और हम पूरी निष्ठा के साथ इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

हरियाणा के विदेश और देश के दूसरे राज्याें में फंसे लाेगाें के वापस लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार पहले राजस्थान के काेटा में फंंसे राज्य के 800 से अधिक छात्राें काे घर वापस लेकर आई। वहीं अब केरल में फंसे जवानाें काे वापस लाएगी। इसके साथ ही सरकार विदेशाें में फंसे विद्यार्थियों काे भी वापस लाने की तैयार कर रही है। 

Edited By

vinod kumar