बड़ी खबर: हरियाणा सरकार कल करेगी कैबिनेट का विस्तार, बड़े फेरबदल की संभावना

12/27/2021 3:31:49 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार में अब बड़े फेरबदल की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हरियाणा सरकार अपने कैबिनेट में विस्तार करने जा रही है। कैबिनेट विस्तार का यह कार्यक्रम कल मंगलवार को होगा। हरियाणा के राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट विस्तार में भाजपा के साथ गठबंधन करने वाली जजपा का एक विधायक शामिल किया जा सकता है। वहीं भाजपा के दो विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। कैबिनेट की कुर्सी हासिल करने वालों में भाजपा विधायक अभय यादव व जजपा विधायक देवेन्द्र बबली का नाम आगे चल रहा है। मौजूद कैबिनेट में 9 मंत्री भाजपा से, 2 मंत्री जजपा व एक मंत्री निर्दलीय हैं।

Content Writer

Shivam