Corona Lockdown: हरियाणा सरकार प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए भेजेगी 1000 बसें

3/29/2020 2:09:00 PM

पानीपत(सचिन): केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में अन्य राज्यों के फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हरियाणा सरकार से बसों की मांग की थी। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1 हजार बसें भेजे जाने के आदेश जारी किए हैं। ये बसें दिल्ली के आनंद विहार जाएंगी। वहां से मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। 

बता दें कि दिल्ली के आनंद विहार में हजारों की तादाद में लोग अपने घरों में वापस जाने के लिए जुटे हैं। ये संख्या इतनी ज्यादा है कि केंद्र सरकार ने हरियाणा से बसों की मदद मांगी है।

पानीपत से 75 बसों को रवाना किया गया है, जबकि हरियाणा से 1 हजार बसों को रवाना किया जाएगा। सभी चालकों और परिचालकों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए गए हैं और किसी भी सवारी से किराया ना लेने की हिदायत दी गई गई है।|

रास्ते में जो भी सवारी मिलेगी उसको बैठाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। क्योंकि इन्हें खाने-पीने व रहने की चिंता सताने लगी है। फैक्ट्रियां व सभी कंपनियों में काम बन्द हैं. ऐसे में मजदूर यही चाहते है कि अपने घर पर ही रहा जाए।

Edited By

vinod kumar