ढाई लाख बेघरों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, मनो सरकार ने लिया निर्णय

10/26/2018 11:01:25 PM

गुरूग्राम(मोहित): हरियाणा सरकार बहुत जल्द हरियाणा में बेघर ढाई लाख लोगों को एक बहुत बड़ा तोहफा देने जा रही है। इस तोहफे में बेघर परिवारों को अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी के तहत घर दिए जाएंगे, जिसमें हरियाणा सरकार कम पैसा लेकर एक अच्छा घर सभी परिवारों को दिया जाएगा। एक गरीब तबका अपनी इच्छा अनुसार अपना मकान खरीद सकेगा। यह निर्णय गुरूग्राम में हुई हरियाणा राइजिंग अफोर्डेबल समिट के कार्यक्रम में लिया गया।

इस पूरी प्रक्रिया में हरियाणा सरकार और हरेरा मिलकर बिल्डरों द्वारा हरियाणा राइजिंग हाउसिंग सोसायटी का पूरा कार्यभार संभालेंगे। और हाउसिंग सोसायटी की इमारत की गुणवत्ता जगह नक्शा लोकेशन यह सभी चीजों को हरेरा तय करेगा, जिसके बाद ही ढाई लाख बेघर लोग बिना किसी चिंता के अपने सपनों का मकान कम दामों पर खरीद सकेंगे। हरियाणा सरकार और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना का सपना पूरा करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह कदम हरेरा के साथ मिलकर उठाया है।

बता दें कि हरियाणा राइजिंग अफोर्डेबल समिट के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, सोहन विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम विधायम उमेश अग्रवाल भी पहुंचे। इस  कार्यक्रम में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को भी आना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वे यहां नहीं पहुंच सके। समिट गुरुग्राम के ओबरॉय होटल में संपन्न हुई।

Shivam