हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन श्रमिकों के लिए जारी 133 करोड़ की पहली किश्त

4/8/2020 4:16:52 PM

चंडीगढ़ (धरणी): कोरोना संकट से जूझ रहे देश-प्रदेश के बीच हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2020-21 के मनरेगा श्रमिकों के लिए 133 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी कर दी है। बता दें कि मनरेगा के लिए 2020-21 के लिए 550 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने खाद्यान्न खरीद के लिए भी 160 करोड़ रूपए जारी किए हैं।

Shivam