कमरे में बुलाकर 7वीं की छात्रा से की शर्मनाक हरकत

5/1/2017 1:06:56 PM

गुड़गांव:मिलेनियम सिटी में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी हाल ही में जहां मानेसर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, वहीं शहर थाना अंतर्गत शादी के नाम पर एक महिला से रेप की वारदात हुई। अभी ताजा मामला सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के अशोक विहार फेज-3 का है। यहां कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली एक 13 साल को कमरे में बुलाकर उससे छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी का रहने वाला अशोक (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ अशोक विहार फेज-3 में रहता है। उसके घर के सामने ही गौरव और आशीष भी रहते हैं। अशोक की 13 साल की लड़की पास ही एक निजी स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ती है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया है कि बीते दिनों वह सहेली के यहां से आ रही थी। इस बीच रास्ते में गौरव मिल गया और उसने कहा कि सतीश उससे कुछ बात करना चाहता है। गौरव ने पीड़िता को बताया कि वह उसे सतीश के घर छोड़ देगा। उसकी बातों में आकर पीड़िता गौरव के साथ सतीश के यहां चली गई। सतीश के यहां जाने के बाद गौरव वहां से चला गया जबकि सतीश ने पीड़िता को कमरे में बुला लिया। इस दौरान सतीश ने अपने और उसके कपड़े उतार दिए और पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। बाद में सतीश ने उसे इसके बाबत किसी को न बताने की धमकी देकर भेज दिया।

दो दिनों तक नहीं गई स्कूल 
पीड़िता के अनुसार जैसे ही गौरव कोल्ड ड्रिंक लेकर आया वैसे ही आरोपी ने उसे कपड़ा पहनाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और घर भेज दिया। घर आने के बाद पीड़िता डर के मारे में किसी को कुछ नहीं बता पाई और अकेले रहने लगी। शुक्रवार को जब वह अकेली थी तो उसकी मां को शक हुआ। इस बाबत जब मां बार-बार पूछने लगी तो पीड़िता ने सारी बात मां को बताई। घटना की जानकारी होने पर उसकी मां ने पीड़िता को लेकर थाने पहुंची और इसकी लिखित शिकायत दी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान सतीश और गौरव के रूप में की गई है।