बच्चे की चाह में तांत्रिक काे साैंपी दी महिला

11/21/2016 8:22:35 PM

गुरुग्राम(अनिल मनचंदा )  : पलवल की रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने गुरुग्राम के सैक्टर-15 में रहने वाले 36 वर्षीय तांत्रिक दीपक पर दुष्कर्म करने का अाराेप लगाया है। महिला ने बताया कि तांत्रिक ने बच्चा होने की दवाई देने के नाम पर नशीला प्रदार्थ खिलाकर उसके साथ  दुष्कर्म किया।

मामला एक महीने पहले का है। पीड़िता अपने ससुराल पलवल में रहती है और काफी समय से ससुराल पक्ष के लोग उसे बच्चा न होने के चलते परेशान कर रहे् थे। ससुराल वाले उसे तांत्रिक बाबा दीपक नामक के पास लेकर आए। जहां तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म  किया।

गुरुग्राम  की पुलिस ने बताया कि महिला का मैडिकल करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही  है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात की है। 

 सायबर सिटी और मिलेनियम सिटी कही जाने वाले गुरुग्राम में भी ऐसे अनपढ़ लोग सामने आ रहे हैं जो की तांत्रिकों के चक्कर में पड़ अपना सब कुछ गंवा रहे हैं ।