कोरोना: हरियाणा में मरीजों की संख्या 7 हुई, पंचकूला में मसाज करने वाली महिला संक्रमित मिली

3/21/2020 6:15:35 PM

पंचकूला (उमंग): हरियाणा में शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पंचकूला से 38 साल की महिला भी कोरोनावायरस का शिकार हो गई। इस महिला ने चंडीगढ़ में लंदन से आई कोरोना पोजीटिव युवती की मसाज की थी। इसके बाद लड़की की पोजीटिव रिपोर्ट आने के बाद ओल्ड पंचकूला से भी महिला और उसके बेटे के अलावा दो महिलाओं को एडमिट किया गया था।

महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को उसकी फैमिली में रहने वाले सभी मैंबरों को भी डॉक्टरों ने की टीम ने घर से अस्पताल में एडमिट करवा दिया है। अब सभी के सैंपल लिए जाएंगे। महिला के परीवार में उसका पति, दो बेटे और एक बेटी है। इसमें पति कालाआम में काम करता था, छोटा बेटा डीजे ऑप्रेटर है। बड़ाबेटा प्राइवेट कंपनी में काम करता है और बेटी चंडीगढ़ में ही किसी कोठी में काम करती थी, जबकि अब परिवार की ओर से इस बात को नकारा जा रहा है। 

सिर्फ चंडीगढ़ के सेक्टर 21 की लड़की ही नहीं, बल्कि यह लड़की पिछले तीन दिनों में करीब 8 लोग संपर्क में आई। इन सभी की मसाज की। अब उनसे लिस्ट हासिल कर इन सभी को भी आइसोलेट किया जा रहा है।

शुक्रवार को फरीदाबाद में आया था पॉजिटिव मामला सामने
शुक्रवार को स्पेन से लौटी 52 साल की महिला का मामला कोरोना पॉजिटिव मिला था। वहीं इससे पहले चार महिलाएं गुरुग्राम और 1 युवक पानीपत में संक्रमित मिला था। गुरुग्राम में सामने आई चार महिलाओं में से तीन लंदन से लौटी थी, जबकि एक महिला इंडोनेशिया से वापिस आई थी। पानीपत में संक्रमित मिला युवक भी लंदन से वापिस आया था। सभी को फिलहाल अलग-अलग जगह आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 

Shivam