दिल्ली के CM केजरीवाल की तबीयत खराब, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने की जल्द ठीक हाेने की कामना

6/8/2020 3:38:55 PM

चंडीगढ़ (धरणी): दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। वह इस समय अपने घर में ही आइसोलेट हो गए हैं। इस बीच हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सीएम के जल्द ठीक हाेने की कामना की। उन्हाेंने ट्वीट कर लिखा कि डियर अरविंद केजरीवाल गेट वेल सून।


बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की कोरोना जांच भी कराई जाएगी। जानकारी तो ये भी है कि उन्होंने रविवार दोपहर से अपनी सारी बैठक रद्द कर दी हैं और किसी से मुलाकात नहीं की है। हालांकि राहत की बात ये है कि उन्हें ज्यादा तकलीफ नहीं है। 

 

 

 

Edited By

vinod kumar